फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   गोशालाए अधूरी, अन्ना से जूझ रहे किसान

गोशालाए अधूरी, अन्ना से जूझ रहे किसान

Sat, 19 Jan 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
गोशालाए अधूरी, अन्ना से जूझ रहे किसान
उरई। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद अभी भी जिले में दर्जनों गोशालाएं अधूरी पड़ी हैं, जो प्रशासन की अन्ना समस्या से निपटाने की तमाम तैयारियों पर पानी फेरती नजर आ रही हैं। स्थिति ये है कि एक तरफ जहां किसान अन्ना से परेशान होकर रतजगा करने को मजबूर है वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक उदासीनता की वजह से कई छोटी बड़ी गोशालाएं बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही कई क्षेत्रों में अभी भी अस्थायी गोशालाओं का निर्माण नहीं कराया जा सका। जिससे किसानों को अन्ना समस्या से जूझना पड़ रहा है, जबकि शासन के निर्देश थे कि दस जनवरी तक हर हाल में पंचायत स्तर पर गोशालाओं को चालू किया जाए, लेकिन फिर भी जिले में गोशालाएं बंद पड़ी हैं और किसान मजबूर है।
विज्ञापन



आटा क्षेत्र में अन्ना समस्या से परेशान किसानों के लिए आटा पावर हाउस के बगल में खाली पड़ी ग्राम सभा की जमीन पर करीब दो वर्ष पहले मनरेगा के बजट से स्थायी गोशाला का निर्माण कराया गया था। निर्माण के समय इसकी लागत 1.92 लाख रुपये आई थी। गोशाला बनने के बाद क्षेत्र के किसानों को अन्ना समस्या से काफी राहत मिली थी, लेकिन अनदेखी के चलते ये राहत सिर्फ कुछ दिनों की ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की उदासीनता व खाने की कमी से यह गोशाला धीरे-धीरे बंद हो गई। एक तरफ जहां जिले में कई नई व पुरानी गोशालाओं को शुरू कराया गया वहीं आटा की गोशाला पर अभी भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव के बबलू तिवारी, अजय पांडे, सौरभ तिवारी, वीरू तिवारी आदि का कहना है कि अगर गांव की ही गोशाला शुरू हो जाए तो यहां के किसानों को काफी राहत मिल सकती है।

डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित ऐरी रामपुरा, बंधौली, गुढ़ा, सिमिरिया, चिल्ली आदि गांवों में पिछले एक माह में कई बार अन्ना कहर बरपा कर सैकड़ों बीघा फसल चट कर चुके हैं। कई बार यहां के किसान अन्ना समस्या को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद किसानों को अन्ना समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।


स्थिति यह है कि कई बार फसल चट करने के बाद भी यहां एक भी अस्थायी गोशाला का निर्माण नहीं कराया गया। क्षेत्र के किसान शांति स्वरूप, बाबू शाह, देवेंद्र सिंह, चरन सिंह आदि का कहना है कि यहां पर करीब तीन से चार सैकड़ा अन्ना जानवर हैं, जो रोजाना किसी न किसी किसान के खेत को निशाना बनाकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। अगर यहां के सभी ग्राम पंचायत में एक अस्थायी गोशाला बना दी जाए तो किसानों को कुछ हद तक अन्ना समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed