फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   शादी-समारोह में भी पसीने छुड़वा रहा जाम का झाम

शादी-समारोह में भी पसीने छुड़वा रहा जाम का झाम

Sat, 09 Feb 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
शादी-समारोह में भी पसीने छुड़वा रहा जाम का झाम
कालपी (जालौन)। सहालग के दिनों में कालपी के जाम ने जिले के लोगों की मुसीबत को और बढ़ा दिया है। स्थिति यह है कि 20-20 घंटों जाम में फंसने से जहां राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं कई रिश्तेदार जाम में फंसने की वजह से अपनों की शादी में नहीं पहुंच पा रहे है। इसके साथ कई बारातों के जाम में फंसने से विवाह का शुभ मुहूर्त भी ही निकल जाता है।
विज्ञापन


कालपी हाईवे पर जाम की वजह से अब नगर के अंदर भी जाम के हालात बने रहते हैं। कोतवाली पुलिस भी अब जाम के झाम से तंग आ गई है। कालपी के जाम को लेकर जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उनका दर्द झलक उठा। जाम की स्थिति यह है कि एक ओर जोल्हूपुर तो दूसरी ओर चौरा तक सुबह से ही ट्रकों की कतार लगने लगती है। यमुना के दोनों पुल भी जाम की चपेट में बने रहते हैं।
विज्ञापन


शाम के वक्त तो जो भी इस जाम में फंसता है वो सिर्फ प्रशासन को कोसते हुए ही जैसे-तैसे आगे बढ़ता है। सहालग के इन दिनों में जाम सबसे अधिक बारातियों को परेशान कर रहा है। कई लोग तो रात की बारात में जाम के कारण झांसी कानपुर तड़के ही पहुंच पा रहे हैं या फिर आधे रास्ते से ही लौटने को मजबूर हैं। हाईवे के जाम से बचने के लिए वाहन बाजार के भीतर घुसना शुरू हो जाते हैं, जिससे वहां भी पांव रखने की जगह नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहूर्त पर नहीं हो पाती हैं शादियां
हाईवे पर बने कालपी गार्डन गेस्ट हाउस के संचालक जमाल अहमद कहते हैं कि रोज के जाम से हाईवे आए दिन ठप रहता है। सहालग के दिनों में बारातें आएदिन जाम में फंस जाती हैं, जिससे शादी का मुहूर्त निकल जाता है। उनके यहां कई बारातें ऐसी रही जिनके विवाह का मुहूर्त रात आठ बजे का था और बारात सुबह चार बजे पहुंची।

चौपट होने की कगार पर पहुंचा व्यापार
ट्रांसपोर्टर बल्लू मिश्रा कहते हैं कि जाम के चलते वाहन शहर के अंदर आ जा ही नहीं पा रहे हैं। जिससे समय से लोगों के माल नहीं आ जा पा रहा है। इससे उद्योग धंधे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो वाहन कालपी आना ही बंद कर देंगे। जिससे उनका रोजगार बंद हो जाएगा।

बंद कराया जाए टोल टैक्स
अधिवक्ता जयवीर यादव कहते हैं कि अभी हाल ही में अधिवक्ताओं ने डीएम को अधूरे हाईवे व जाम को लेकर ज्ञापन दिया था और मांग की थी कि जब तक लोगों को जाम के झाम से मुक्ति नहीं मिलती तब तक टोल माफ किया जाए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। जिससे सभी परेशान हैं।

यात्रियों के लिए मुसीबत
यात्री संदीप शर्मा कहते हैं कि लोगों ने कालपी में ऐसा दौर कभी नहीं देखा गया है। आज अनदेखी से कालपी पूरी तरह से जाम से प्रभावित है। कालपी रुकने वाली ट्रेनें भी बंद हैं। रोज यात्रा करना किसी मुसीबत से कम नहीं है। आधा दिन या रात जाम से निकलने में ही लग जाता है। इससे यात्रा करना मुश्किल हो गया है।


जाम के दौरान सिपाहियों से हुई झड़प
शुक्रवार की रात हाईवे के चौरासी गुंबद के पास लगे भीषण जाम के दौरान किसी वीआईपी को निकलवाने के चलते न्यामतपुर गांव के बाराती युवकों और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी झड़प हो गई। खबर है कि विवाद में हाथापाई भी हुई। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया। हालांकि बाद में मामला सुलह समझौते में निपट गया। कोतवाली प्रभारी क्राइम प्रभुनाथ ने बताया कि हाईवे पर दिन रात जाम रहता है। जाम में अक्सर ऐसे वाद विवाद हो जाता है। हाथापाई जैसी कोई बात नहीं है और न ही किसी कि खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed