फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   उपभोक्ताओं को ढाई करोड़ का फायदा हुआ ब्याज माफी में

उपभोक्ताओं को ढाई करोड़ का फायदा हुआ ब्याज माफी में

Tue, 26 Mar 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को ढाई करोड़ का फायदा हुआ ब्याज माफी में
कोंच (जालौन)। योगी सरकार द्वारा द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के साथ साथ राजस्व बढाने के लिए जनवरी माह में एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई थी जिसमें सरकार ने बिजली बिलों में सौ फीसदी अधिभार माफ करने की घोषणा की थी। 25 मार्च सोमवार को इस योजना में पंजीकरण कराने का अंतिम दिन था। इन तीन महीनों में उपखंड कोंच में कुल 2877 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण ओटीएस में कराया है जिसमें ब्याज माफी के तहत उपभोक्ताओं को तकरीबन ढाई करोड़ का फायदा मिला है, जबकि विभाग के पास 4 करोड़ 83 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


एसडीओ कोंच नरेंद्र प्रकाश ने बताया है कि शहरी क्षेत्र में कुल 1252 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 1625 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं। ओटीएस के तहत शहरी इलाके में 40 लाख 12 हजार 244 रुपये की ब्याज माफी की गई है, ग्रामीण क्षेत्र में यह आंकड़ा इससे कई गुना बड़ा है, यहां लगभग 2 करोड़ का फायदा उपभोक्ताओं को अधिभार की माफी से हुआ है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में जनवरी माह में विभाग को 89 लाख, फरवरी में 94 लाख तथा मार्च में 65 लाख का राजस्व मिला है। ग्रामीण क्षेत्र में जनवरी में 90 लाख, फरवरी में 70 लाख तथा मार्च में 75 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। यहां गौरतलब यह भी है कि बड़े यानी जिनके ऊपर लाखों का बकाया है, जिला मुख्यालय पर बिलों की अदायगी करते हैं। एसडीओ ने एक बार फिर आगाह किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है वे 31 मार्च तक अपना पूरा बकाया जमा करा दें अन्यथा की स्थिति में उन्हें ब्याज माफी के लाभ से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed