फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   अवैध खनन ने पकड़ा जोर, अफसर भी बेखबर

अवैध खनन ने पकड़ा जोर, अफसर भी बेखबर

Fri, 08 Mar 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन ने पकड़ा जोर, अफसर भी बेखबर
मुहम्मदाबाद/कदौरा। करीब एक माह पूर्व खनन निदेशक रोशन जैकब की कार्रवाई के बाद अब खनन माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। घाटों और नदियों से अवैध खनन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया रात के वक्त उनके खेतों से मौरंग के ओवरलोड ट्रक निकालते हैं। इतना ही नहीं कदौरा में तो अवैध खनन के कारोबार के चलते बीते सप्ताह ट्रक चालक को गोली मारकर लूटा भी गया था।
विज्ञापन


कदौरा क्षेत्र के ग्राम भेड़ी खुर्द के घाटों पर अवैध खनन का सिलसिला बेरोकटोक जारी है, जब यहीं पर निदेशक ने पथरेहटा घाट के खनन पर न सिर्फ रोक लगाई थी, बल्कि रास्ता तक खुदवा दिया था। जब तक निदेशक का खौफ रहा अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे, अब चुनाव की व्यस्तता की बात कर सभी कन्नी काट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भेड़ी में खनन माफिया न सिर्फ मनमानी खुदाई कर रहे हैं, बल्कि खेतों को भी खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह डकोर ब्लाक के बंधौली, मकरेछा, घुरौली, मुहाना घाटों पर भी रात भर पोकलैंड मशीनें अवैध खनन में जुटी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां बंदूकों के साथ अवैध खनन किया जाता है। राठ रोड पर पूरी रात ओवरलोड मौरंग के ट्रकों की कतारें लगी रहती हैं। खनिज अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि कुछ शिकायतें मिली हैं, जल्द छापा मारने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके अलावा हाईवे पर भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिससे ओवरलोड पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed