{"_id":"5c801be4bdec22143b6efa1f","slug":"141551899620-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव के पास सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के मड़ोरा निवासी रामबाबू का बेटा भानुप्रताप दोहरे (30) मंगलवार देर रात 11 बजे बाइक से वन विभाग के पास रहने वाले अपने बहनोई वीरेंद्र सिंह के यहां आ रहा था।
तभी कुकरगांव के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे भानुप्रताप सड़क पर गिर गया। लहूलुहान हालत में उसे राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बहनोई वीरेंद्र ने बताया कि मृतक मौधागढ़ ब्लॉक के भगा गांव में सफाई कर्मचारी था। और उसके दो बेटे मनीष व रोहिताष हैं। युवक की मौत से पत्नी अंगूरी देवी व परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।