फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   विद्या दान कर संवार रहे गरीब बच्चों का भविष्य

विद्या दान कर संवार रहे गरीब बच्चों का भविष्य

Mon, 21 Jan 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
विद्या दान कर संवार रहे गरीब बच्चों का भविष्य
उरई। विद्यादान करने वालों को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, इनमें शहर के दीपेश व्यास भी ऐसे ही हैं, जो पिछले 11 सालों से कूड़ा बीनने वाले बच्चों को उनके मोहल्ले में जाकर नियमित शिक्षा देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चों के लिए कापी, पेन, पेंसिल का इंतजाम भी खुद ही करते हैं। जिन बच्चों ने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा था, उनकी आज पढ़ाई के प्रति रुचि देखने लायक है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी दीपेश व्यास एक निजी डिग्री कालेज में शिक्षण कार्य करते हैं। पढ़ाई का क्या महत्व होता है, वे भलीभांति जानते है। उनका परिवार भी पढ़ा लिखा है। उन्हें शुरू से ही शिक्षण कार्य के प्रति जुनून था, गरीब बच्चों को स्कूल न जाते देख उन्हें कष्ट होता था।
विज्ञापन


वे बताते हैं कि पढ़ाई के दौरान एनएसएस के शिविर के दौरान जब वे घर-घर जाकर सर्वे के लिए जाते थे, तो बच्चों को पढ़ाई से दूर कूड़ा बीनते देखकर दुख होता था। उन्होंने तय कर लिया कि बच्चों को नियमित पढ़ाएंगे। इसके चलते वे रोजाना रामकुंड के पास जाने लगे, जहां करीब एक सैकड़ा परिवार रहते है, उनके बच्चे कूड़ा बीनने का काम करते हैं। वे उन्हें रोजाना समझा बुझाकर पढ़ाने लगे। उनकी ललक देखकर एक ठेकेदार ने अपना आवास यह कहकर दे दिया कि अब यहां बैठकर बच्चों को पढ़ाएंगे। अब यहां रोजाना करीब पचास बच्चे पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बजे स्कूल की ओर दौड़ लगाते हैं बच्चे
उरई। रामकुंड के पास झारखंड के कई जिलों के लोग रहते है। उनके बच्चे कबाड़ बीनकर बेचने का धंधा करते हैं। जैसे ही पांच बजते हैं, ये बच्चे स्कूल के लिए दौड़ लगाते हैं। अनारुल, शहीद, आलम, इंताजुल आदि के अभिभावक बताते है कि पांच बजते ही ये बच्चे कबाड़ छोड़कर स्कूल की तरफ बैग लेकर भागते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed