फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   14.67 crore sanctioned for development

विकास कार्यों के लिए 14.67 करोड़ मंजूर

Fri, 16 Oct 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 16 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
14.67 crore sanctioned for development
पालिकाध्यक्ष कमर अहमद की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पालिका परिषद कालपी केे सभासदों की बैठक में नगर के विकास के लिए 14 करोड़ 67 लाख 42 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए इंतजाम कराए जा रहे है।
विज्ञापन



इसमें सभी सभासदों की सहमति से निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर पालिका के जुलाई, अगस्त व सितंबर 2015 के त्रैमासिक आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। विशेष संकल्प के तौर पर वर्ष 15-16 का बजट एवं भवन निर्माण के नक्शों पर विचार कर सर्व सम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन



 इस मौके पर वर्ष 15-16 का अनुमानित आय 11 करोड़ 63 लाख 54 हजार 500 रुपये की प्राप्ति, प्रारंभिक अवशेष की धनराशि 3 करोड़ 5 लाख, 44 हजार 44 लाख बताई गई। इस प्रकार कुल आय 15 करोड़ 68 लाख 98 हजार 908 रुपये व सालाना व्यय के रूप में 14 करोड़ 67 लाख 42 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 ईओ पूरन लाल वर्मा, हरभूषण सिंह, शिवशंकर, अरविंद राठौर, सलीम उद्दीन, रऊफ, नफीस राइन, अरविंद यादव, शिवशंकर, अंजू देवी, शबनम, वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed