{"_id":"5c97d15abdec221463259e84","slug":"131553453402-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल दिवस पर पानी के संरक्षण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल दिवस पर पानी के संरक्षण पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। विश्व जल दिवस के अवसर पर गांधी इंटर कालेज व गांधी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी हुई और जागरुकता रैली भी निकाली गई। इसमें गांधी कालेज के प्राचार्य डा. अजय कुमार सक्सेना ने जल संरक्षण पर जोर दिया।
गांधी महाविद्यालय में हुई संगोष्ठी में गांधी इंटर कालेज के एनसीसी अधिकारी मनोज राजपूत, जितेंद्र वर्मा, डा. गोविंद कुमार सुमन, उमेश राठौर, दीप्ती कुशवाहा, अनुष्का सोनी, प्रिंसी, रामसिंह, वरुण सक्सेना, आशीष वर्मा आदि ने पानी महत्ता पर अपने विचार रखे और जल संरक्षण करने पर जोर दिया।
जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक, विश्व जल दिवस पर छत्रसाल इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स का एक कार्यक्रम हुआ। इसमें एनसीसी ऑफीसर रवि प्रताप सिंह ने कहा कि जल का संरक्षण हम सभी की आवश्यकता है। जल एक सीमित मात्रा में ही पृथ्वी पर उपलब्ध है। यदि हम जल का संरक्षण नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों में जल के लिए महायुद्ध तक हो सकता है।
विज्ञापन
जिससे संपूर्ण मानवता का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। इसीलिए कहा जाता है कि जल है तो कल है। उन्होंने वर्ष 2019 की विश्व जल दिवस की थीम के बारे में बताकर कहा कि इस वर्ष की थीम लीविंग नो वन बिहाइंड अर्थात किसी को पीछे नहीं छोड़ना है। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स के बीच जल संरक्षण को लेकर उपाय, पानी के अपव्यय से होने वाली समस्याएं जल दिवस के लोगो आदि विषय को लेकर शिक्षण कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।