फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   लोकसभा चुनाव पूरी दमखम से लड़ेगी कांग्रेस-कटियार

लोकसभा चुनाव पूरी दमखम से लड़ेगी कांग्रेस-कटियार

Mon, 11 Mar 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव पूरी दमखम से लड़ेगी कांग्रेस-कटियार
उरई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेश कटियार ने कहा कि लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। ब्लाक अध्यक्षों ने अपने सुझाव दिए और कुछ कांग्रेसियों ने अपनी पीड़ा भी व्यक्त की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी कटियार ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि कांग्रेसी अपनी क्षमताओं को समझें और हर उस स्तर पर चाहे वह बूथ हो, वार्ड हो या फिर ब्लाक हो, सभी जगहों पर प्रत्याशी को पूरे दमखम से लड़ाना है और कांग्रेस का परचम लहराना है। लोकसभा कोआर्डिनेटर आशुतोष पांडेय ने कहा कि आम जन कांग्रेस को आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।
विज्ञापन


इस सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है और इससे निजात चाहती है। कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर गरीब आदमी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर, शहर अध्यक्ष डा. रेहान सिद्दीकी ने कांग्रेसी चुनावी समर में पूरी दमखम से लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कोंच पालिकाध्यक्ष सरिता वर्मा, डा.आदित्य, राजीव नारायण मिश्रा, जगजीवन, अनुज मिश्रा, सुरेश शांडिल्य, सुरेश दीक्षित, कर्तिका गौतम, भगवानदास, सुधीर वर्मा, फैजानुल, वीरेंद्र, रामबली, शिवमोहन, प्रभुदयाल, अखिलेश व्यास, धीरेंद्र शुक्ला, गौरीश द्विवेदी, हरिशंकर गिरि, संदीप, छाया पालीवाल, असगरी बेगम, शशि चौहान, सचिन, राजा पांडेय, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed