फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   राठ रोड ओवरब्रिज पर संकेतांक लागाने के दिए निर्देश

राठ रोड ओवरब्रिज पर संकेतांक लागाने के दिए निर्देश

Wed, 27 Feb 2019 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
राठ रोड ओवरब्रिज पर संकेतांक लागाने के दिए निर्देश
कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रमिल कुमार की अध्यक्षता में उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने उद्योग से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ शहर की समस्याओं को भी रखा।
विज्ञापन



इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों व व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करें। अपर जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द संकेतांक लगाने के निर्देश दि।ए
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसी भी जिले के विकास के लिए जरूरी है कि उस जिले के उद्योग धंधे व व्यापार बढ़े। इसलिए अधिकारी ध्यान दें कि किसी भी उद्यमियों को परेशानी न हो। व्यापारी व उद्यमियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द से जल्द निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जहां उद्यामियों ने फैक्ट्री ऐरिया में सड़क, बिजली व पानी की समस्याओं को रखा तो वहीं व्यापारियों ने शहर की समस्या से जुड़े कई मुददे उठाया। इस दौरान व्यापारियों ने शहर के राठ रोड पर ओवरब्रिज में कोई भी संकेतांक न लगाए जाने की शिकायत की।

इस पर अपर जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द संकेतांक लगाने के निर्देश दिए। व्यापारी दिनेश गुप्ता ने कहा कि ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर अतिक्रमण होने से यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।


जिस पर अपर जिलाधिकारी ने जल्द ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, व्यापारी नेता दिलीप सेठ, केके गहोई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed