{"_id":"5c5f1b0ebdec220f12209671","slug":"131549736718-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी व कोलकाता एक्सप्रेस 31 मार्च कर रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी व कोलकाता एक्सप्रेस 31 मार्च कर रहेंगी निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोहरे के कारण निरस्त की गई कुछ ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को झांसी लखनऊ पैसेंजर को 31 मार्च तक निरस्त किया गया था। शनिवार को दो और ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि को बढ़ा दी गई है।
उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि 13 दिसंबर से कोहरे के कारण निरस्त चल रही झांसी लखनऊ इंटरसिटी के निरस्तीकरण की अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन 31 मार्च तक निरस्त रहेगी। इसी तरह झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक के लिए निरस्त की गई थी। उसे भी 31 मार्च तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
इसके पहले शुक्रवार को झांसी लखनऊ पैसेंजर का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ाया गया था। लगातार ट्रेनों के निरस्तीकरण बढ़ने से लोग परेशान हैं। शहर के मोहल्ला सुशीलनगर निवासी दीपक अवस्थी व शिल्पी ने बताया कि वे कुंभ जाने को तैयार है, यहां से झांसी कोलकाता एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन है, जो सीधे कोलकाता जाती है, यह ट्रेन 14 दिसंबर से निरस्त चल रही है। उन्होंने पहली मार्च को जाने का प्लान बनाया था, वह रिजर्वेशन कराने की सोच रहे थे, तभी जानकारी मिली कि इस ट्रेन का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। इससे अब उन्हें कुंभ जाने में दिक्कत होगी।