फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   दारू, पैसा, मुर्गा एवं साड़ी में वोट, लोकतंत्र पर गहरी चोट

दारू, पैसा, मुर्गा एवं साड़ी में वोट, लोकतंत्र पर गहरी चोट

Thu, 18 Apr 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
दारू, पैसा, मुर्गा एवं साड़ी में वोट, लोकतंत्र पर गहरी चोट
जालौन। छत्रसाल इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें दारू, पैसा, मुर्गा एवं साड़ी में वोट, लोकतंत्र पर गहरी चोट को पहला एवं प्रजातंत्र की यह पहचान, हर इंसान करे मतदान को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


छत्रसाल इंटर कॉलेज में एनसीसी ऑफीसर रविप्रताप सिंह कंपनी कमांडर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कैडेट्स गोष्ठी व स्लोगन प्रतियोगिता हुई। गोष्ठी में डॉ. राकेश निरंजन ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को बचाए रखने की जिम्मेदारी युवाओं की है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां समझनी होंगी, तभी शत-प्रतिशत मतदान होगा।
विज्ञापन


पूर्व ऑफीसर लेफ्टिनेंट सुनील सिंह यादव ने कहा कि सत्ता परिवर्तन ही लोकतंत्र की विजय है। जहां ऐसा नहीं होता है वहां लोकतंत्र गड्ढे में गिरना निश्चित है। जनता द्वारा शत प्रतिशत मतदान किया जाए। इसके लिए कैडेट अपने परिजनों को पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर कैडेट्स कौशिकी शर्मा, ईशानी, सत्यवान, अंकित पहारिया, अरिमर्दन सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, नरेंद्र परिहार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। फिर स्लोगन प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें निर्णायक मंडल ने अंकित पहारिया के स्लोगन दारू, पैसा, मुर्गा एवं साड़ी में वोट, लोकतंत्र पर गहरी चोट को पहला, ईशानी शर्मा के प्रजातंत्र की यह पहचान, हर इंसान करे मतदान को दूसरा, तनु चतुर्वेदी के जाति पर न धर्म पर, बटन दबेेगा कर्म पर को तीसरा एवं विशाल बाबू के नहीं करेंगे यदि मतदान, होगा बहुत बड़ा नुकसान को सांत्वना पुरस्कार दिया। अंत में कैडेट्स ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed