फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बहिष्कार के बीच मूल्यांकन कार्य शुरू, पहले दिन जंचीं 1179 कापियां

बहिष्कार के बीच मूल्यांकन कार्य शुरू, पहले दिन जंचीं 1179 कापियां

Sat, 09 Mar 2019 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बहिष्कार के बीच मूल्यांकन कार्य शुरू, पहले दिन जंचीं 1179 कापियां
उरई। माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने शुक्रवार से शुरू हुए मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। इससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ। हालांकि डीआईओएस ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शिक्षकों को मनाने का प्रयास किया पर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन


बता दें कि गांधी इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज व सनातन धर्म इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया। उधर पुरानी पेंशन बहाली समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के प्रांतीय नेता गिरेंद्र सिंह कुशवाहा व जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी सर की अगुवाई में गुट से जुड़े शिक्षकों ने मू्ल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


इससे मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ। बहिष्कार के बीच गांधी इंटर कालेज में 859 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ तो जीआईसी में 250 व सनातन में सिर्फ 70 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो सका। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी सर, राजकुमार पाल ने बताया कि 21 जनवरी को नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इसके चलते हम लोग आंदोलनरत है और मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। इस दौरान श्यामबाबू पांडेय, कमाल अहमद, इंद्रपाल सिंह, अतुल, महेंद्र, ब्रजकिशोर, परशुराम, वैदेहीशरण, डा. विनोद अहिरवार,, राघवेंद्र सिंह सेंगर, संजय सिंह, रामप्रताप सिंह, उमर खान, देवेंद्र शुक्ला, चंद्रशेखर द्विवेदी, लालसिंह, प्रदीप, सुनील, हेमंत, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन में दिखा सबसे ज्यादा असर
उरई। डीआईओएस भगवत पटेल ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। मूल्यांकन बहिष्कार का सबसे ज्यादा असर सनातन कालेज के केंद्र पर देखने को मिला। डीआईओएस ने बताया कि पहले दिन प्रधान परीक्षक व परीक्षकों की उपस्थिति कम रही। अनुपस्थित शिक्षकों की सूची उप नियंत्रक से प्राप्त कर ली गई है। यदि नियुक्त प्रधान परीक्षक व परीक्षक 9 मार्च को कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए परिषदीय परीक्षा के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


तीन केंद्रों को दिया गया नोटिस
उरई। डीआईओएस ने गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक डा. रविशंकर अग्रवाल, पर्यवेक्षक कौशल किशोर गुर्जर व दिनेश कुमार श्रीवास्तव, जीआईसी केंद्र के प्रधानाचार्य व उपनियंत्रक राजकुमार तिवारी, पर्यवेक्षक रामनारायण विश्वकर्मा व उत्तम कुमार निरंजन तथा सनातन केंद्र के प्रधानाचार्य व उपनियंत्रक सुरेंद्र सिंह गुर्जर, पर्यवेक्षक भानुप्रताप सिंह व अखिलेश कुमार त्रिपाठी को नोटिस जारी किया कि इन लोगों शिक्षक संघ के एक गुट के बहिष्कार के दौरान किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इस तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आदेश दिया कि यदि मूल्यांकन में किसी तरह का बाधा उत्पन्न की जाए तो तत्काल पुलिस व प्रशासन की मदद लें। मूल्यांकन कार्य समय से पूरा कराने की उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed