फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बजा चुनावी बिगुल, हटने लगे होर्डिंग्स व बैनर

बजा चुनावी बिगुल, हटने लगे होर्डिंग्स व बैनर

Mon, 11 Mar 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बजा चुनावी बिगुल, हटने लगे होर्डिंग्स व बैनर
उरई। चुनाव आयोग ने रविवार देर शाम चुनाव की घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन अपने तेवर में नजर आने लगा और चुनाव तैयारियां तेज कर दंी। मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने अभियान चलाकर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगी होर्डिंगों को हटवाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वॉल पेंटिंग को भी पुतवाना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल सभी तहसीलों में प्रशासन ने शांति पूर्ण तरीके से होर्डिंग्स हटवाईं। वहीं कई तहसीलों में आचार संहिता लगने के बाद पुलिस प्रशासन ने रूट मार्च निकाला। हालांकि कई जगहों पर अभी भी होर्डिंग व बैनर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने चलाया अभियान
उरई। अचार संहिता लगते ही डीएम मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने शहर में विशेष अभियान चलाकर चौराहों पर लगी होर्डिंगों को उतरवाया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने जिला परिषद चौराहे, आंबेडकर चौराहे, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौराहे, कालपी बस स्टैंड, कोंच बस स्टैंड आदि जगहों पर पालिका की जेसीबी से सभी होर्डिंग्स व बैनर हटवाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कई जगहों पर दीवारों पर लिखी पेंटिंग को भी मिटाया। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर होर्डिंगों व बैनरों को हटवाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी विकाश कश्यप, शहर कोतवाल शिव गोपाल वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुनादी कराकर हटाई प्रचार सामग्री
जालौन। उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने शहर में तमाम सार्वजनिक व व्यक्तिगत स्थानों पर लगे विभिन्न राजनैतिक दलों, नेताओं के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स हटवाए। अभियान की शुरूआत तहसील परिषद से की गई। इसके अलावा तहसील रोड, देवनगर चौराहा, चुर्खी रोड, बंगरा रोड, देवनगर चौराहा, नगर पालिका रोड तथा झंडा चौराहा समेत तमाम स्थानों पर भ्रमण कर प्रचार सामग्री को हटवाई। उपजिलाधिकारी ने नगर में मुनादी कराई कि सार्वजनिक स्थल, बिजली, टेलीफोन के खंभे, मकान की दीवार या किसी भी स्थान पर कोई प्रचार सामग्री झंडा, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स न लगाएं अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने हटवाए होर्डिंग्स व बैनर
माधौगढ़/ कदौरा/ एट। आचार संहिता लगते ही अधिकारियों ने कस्बे में लगे पोस्टर, बैनर व होर्डिंग हटवाईं। इस दौरान चुनाव संबंधी लेखन को भी पुतवाया गया। एसडीएम मनोज कुमार सागर, क्षेत्राधिकारी गिरीश कुमार सिंह, कोतवाल राम सहाय सिंह, नगर पंचायत पुरुषोत्तम तिवारी, अजय दुबे, लेखपाल मंसूर खान ने कस्बे में घूम घूम कर चुनाव संबंधी बैनर पोस्टर व होर्डिंग हटवाईं। दीवार पर लिखे स्लोगन को पुलिस ने पुतवाया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि चुनाव संबंधी किसी भी प्रचार को दीवारों पर न लिखे। वहीं कदौरा में भी अचार संहिता लागू होते ही चुनाव आयोग के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद सब इंस्पेक्टर मुकेश सिंह, हीरा सिंह, संजय पाल, अरविंद कुमार, राघवेंद्र सिंह व सफाई नायक रामबाबू ने नगर पंचायत के कर्मियों के साथ चौराहों व सड़कों के किनारे होर्डिंग व बैनर हटवाए। वहीं एट में भी पुलिस ने सख्ती के साथ अभियान चलाकर होर्डिंग पोस्टर हटवाए।

प्रशासन ने निकाला रूट मार्च, हटवाए होर्डिंग्स
कोंच। निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार की शाम जैसे ही लोकसभा का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया वैसे ही प्रशासन ने चुनाव तैयारी तेज कर दी। एसडीएम गुलाब सिंह और सीओ शीशराम सिंह की अगुवाई में कोतवाली से शुरू हुआ रूट मार्च कस्बे के विभिन्न इलाकों से निकाला गया। एसडीएम और सीओ ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने की चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप किसी भी सरकारी, अर्द्ध सरकारी या धार्मिक संस्था की दीवारों या बिजली के खंभों पर प्रत्याशी या दल अपनी चुनाव प्रचार सामग्री का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपीव की कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान ईओ बुद्घिप्रकाश, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी, एसएसआई दिलीप वर्मा, एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह, कमलनारायण सिंह, राजीवकांत, लालजी आदि मौजूद रहे।


उज्ज्वला योजना की होर्डिंग्स हटाने के निर्देश
उरई। जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने निर्देश दिया कि आचार संहिता लागू होने के बाद यदि किसी गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप पर उज्ज्वला योजना या सरकार की किसी अन्य योजना के प्रचार संबंधी प्रधानमंत्री या किसी माननीय की फोटोयुक्त होर्डिंग लगी हो तो उसे भी तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed