फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बरसात में पहले होगी नालों की सफाई

बरसात में पहले होगी नालों की सफाई

Sat, 09 Mar 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बरसात में पहले होगी नालों की सफाई
कालपी (जालौन)। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभी जरूरी कार्यों को आनलाइन कराए जाने और बरसात से पूर्व नालों की साफ सफाई पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष बैकुंठी देवी ने विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की। इस दौरान पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन


बैठक में लेखाकार हरिभूषण सिंह चौहान ने जनवरी माह का आय व्यय का ब्योरा पेश किया। इसके बाद दीन दयाल आदर्श योजना के अंतर्गत दोनों पुलों के पहले खाली पड़ी जमीन पर दीनदयाल उपवन बनाने के समस्त कार्यों का अनुमोदन किया गया। नए भवनों के 18 नक्शे स्वीकृत किए गए। दुकान लाइसेंस, नामांतरण सहित पालिका के सभी कार्यों को ऑनलाइन करने की सहमति प्रदान की गई।
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग के कार्य के लिए कर्मचारियों की स्वीकृति पर विचार किया गया। बरसात से पूर्व सभी पक्के नालों की साफ सफाई पर चर्चा की गई। आलमपुर गोशाला के रखरखाव के लिए कहा गया कि मवेशियों के खाने पीने का पूरा इंतजाम किया जाए। इसके बाद सभी ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बोर्ड बैठक में ईओ सुशील कुमार दोहरे, लेखाकार हरिभूषण सिंह, सभासद भारत सिंह यादव, श्याम यादव, अरविंद यादव, हाशिम अली, दिलीप पाठक, लल्ला, मंटू, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed