फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   115 Golden Cards made in Health fair

स्वास्थ्य मेले में देखे गए 4130 मरीज, 115 गोल्डनकार्ड बनाए गए

Mon, 24 Feb 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
115 Golden Cards made in Health fair
आटा में स्वास्थ्य मेले में मौजूद विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन व चिकित्सक। - फोटो : ORAI
उरई/मुहम्मदाबाद। रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन जिले भर के 36 ग्रामीण एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। जिसमें जिले भर में 1557 पुरुष, 1868 महिला और 706 बच्चों देखे गए। जबकि 115 लाभार्थियों के निशुल्क गोल्डनकार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए हर रविवार को लगाए जा रहे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में बघौरा में विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मेले का शुभारंभ किया। ऐर में संयुक्त निदेशक डा. जेके गुप्ता ने मेले का निरीक्षण किया। इसके अलावा हरदोई गूजर, सोमई, दिरावटी, सदूपुरा, गोवर्धनपुरा, कुदारी, भेड़, रेंढर, नावली, आटा, परासन, महेबा, महेबा, चुर्खी, न्यामतपुर, वीरपुरा, शेखपुर बुजुर्ग, शहजादपुरा, उरगांव, सिरसाकलार, ईटो, मड़ोरी, गोपालपुरा, सरावन, गोहन, सिरसादोगढ़ी, नावर, जगम्मनपुर, पतराही, नरौल, तुफैलपुरवा, बघौरा, हरीपुरा, गोखलेनगर, उदनपुरा आदि में स्वास्थ्य मेलों में मरीजों का इलाज के साथ उनकी जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवा दी गई। इस दौरान एसीएमओ डा. बीएम खैर, डीएमओ डा. जीएस स्वर्णकार, बायोलाजिस्ट सीएल बघेल, चिकित्साधिकारी डा. मनोज दीवौलिया,रामप्रकाश, संजीव चंदेरिया, अरविंद सिंह आदि रहे। इसी तरह नगरीय स्वास्थ्य केंद्र तुफैलपुरवा में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह ने निरीक्षण किया। यहां 117 मरीज देखे गए।
विज्ञापन

सीएमओ ने भी देखे मरीज, दीं दवाएं
रामपुरा। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में नावर और पतराही सीएमओ डॉ अल्पना बरतरिया भी पहुंचीं। सीएमओ डॉ अल्पना बरतरिया ने बताया कि इस प्रकार मेलों का उद्देश्य ग्रामीण जनता का स्वास्थ्य परीक्षण व दवाई उपलब्ध कराना है। मेले में मरीजों की खून की जांच, शुगर, बीपी की जांच के साथ को दवाई भी दी गई। सीएमओ ने नावर में 50 मरीजों और पतराही में 90 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डॉ रंजीत सिंह परिहार, डॉ अनिल, डॉ महेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट महेश सिंह, शशि कुमार त्रिपाठी आदि रहे।

-नावर में मरीजों को देखती सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया।

-नावर में मरीजों को देखती सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया।- फोटो : ORAI

ऐर में स्वास्थ्य मेले में मरीज देखते संयुक्त निदेशक डा. जेके गुप्ता।

ऐर में स्वास्थ्य मेले में मरीज देखते संयुक्त निदेशक डा. जेके गुप्ता।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed