फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   भाजपा का टिकट पाकर भानु सातवीं बार बने दावेदार

भाजपा का टिकट पाकर भानु सातवीं बार बने दावेदार

Tue, 26 Mar 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का टिकट पाकर भानु सातवीं बार बने दावेदार
कालपी (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी ने लगातार सातवीं बार जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय सीट से भानु प्रताप वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पूर्व भानु प्रताप छह बार लोकसभा का चुनाव इसी सीट से लड़ चुके हैं, जिसमें चार मर्तबा उन्हें जीत हासिल हुई। इसके अलावा भानु सभासद व विधायक भी रह चुके हैं। कुल मिलाकर उन्होंने सभासदी से जो राजनीतिक सफर शुरू किया वह 2019 की सांसद की टिकट तक जारी बना हुआ है।
विज्ञापन


1989 में कोंच नगर पालिका के भाजपा से सभासद चुने गए और इसी दौरान जनपद के कद्दावर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री बाबूराम एमकाम का साथ मिला और 1991 में उस समय की सुरक्षित कोंच विधानसभा से भाजपा का टिकट भानु को मिला। वह पहली बार में ही विधायक भी चुन लिए गए। 1996 में तत्कालीन भाजपा सांसद गयाप्रसाद कोरी के निधन के बाद उन्हें लोकसभा का पहली बार टिकट मिला।
विज्ञापन


यहां भी भानु नेतृत्व की कसौटी पर खरे उतरे और पहली बार में ही वह सांसद बन गए। उधर बाबूराम एमकाम (दादा) उरई सदर सीट से विधायक बनते रहे। दादा और भानु की जोड़ी लखनऊ से दिल्ली तक हिट मानी जाती रही। 1998 में फिर लोकसभा का चुनाव हुआ तो भानु ने लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद 1999 के हुए लोकसभा चुनाव में वह तत्कालीन बसपा के प्रत्याशी बृजलाल खाबरी से मामूली अंतर से चुनाव हार गए। इसके बाद फिर 2004 में नेतृत्व ने उन्हीं पर भरोसा कायम रखा तो उन्होंने तीसरी जीत दर्ज की। 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में भानु दूसरी बार तत्कालीन सपा के घनश्याम अनुरागी से चुनाव हार गए। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें फिर से टिकट दिया और उन्होंने मोदी लहर में शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed