{"_id":"5c855941bdec221468050e8c","slug":"101552243009-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटरा। खेत की रखवाली कर साइकिल से घर लौट रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना व कस्बा की मुगलानाघाट निवासी कमरुद्दीन उर्फ मुन्ना अंसारी (60) पुत्र घसीटे शनिवार की रात आठ बजे अपने खेत की रखवाली कर साइकिल से घर लौट रहा था। कस्बे के बाहर किसी अज्ञात वाहन से उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल पड़े वृद्ध को जिला अस्पताल भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कमरुद्दीन की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।