{"_id":"5c840642bdec22142a71f029","slug":"101552156226-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधर नाले पर पांच करोड़ की लागत से बनेगा 70 मीटर लंबा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधर नाले पर पांच करोड़ की लागत से बनेगा 70 मीटर लंबा पुल
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। मगरौल मार्ग के जोधर रपटा पर अब जल्द ही 70 मीटर लंबा पुल का निर्माण लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से सेतु निर्माण निगम द्वारा कराया जाएगा। शनिवार को विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने पुल निर्माण कार्य का विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया। जोधर नाले पर पुल बनने से इस क्षेत्र के लगभग पचास गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी। अभी तक थोड़ी सी बारिश में रपटा डूब जाता था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बता दें कि महेबा विकास खंड के यमुना पट्टी के दर्जनों गांवों को शहर से जोड़ने वाले जोधर नाले पर बने रपटे की वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह है कि रपटा के काफी नीचे होने की वजह से जैसे ही नाले का जलस्तर बढ़ता था तो पानी रपटे के ऊपर से बहने लगता है, जिससे इस मार्ग पर पड़ने वाले आधा सैकड़ा गांवों का संपर्क शहर से टूट जाता है। इसे लेकर कई बार ग्रामीणों ने इस नाले पर रपटा बनाने की मांग की थी।
ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शासन ने इस नाले पर पुल निर्माण कार्य के लिए लगभग पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने शनिवार को इसका शिलान्यास विधिवत पूजन के साथ करते हुए कहा कि उन्होंने यह समस्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताई थी कि पुल न होने से लगभग पचास गांवों के लोग प्रभावित हैं इस पर सीएम ने तत्काल पुल स्वीकृत किया। इस दौरान एसडीएम सुनील शुक्ला ने बताया कि पुल की लंबाई लगभग 70 मीटर होगी। जिससे बारिश के दिनों में भी गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित नहीं हो सकेगा। सेतु निर्माण निगम के अभियंता एनके राय ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा।
विज्ञापन
इन गांवों को होगा फायदा
जोधर रपटे की जगह पुल का निर्माण होने से क्षेत्र के मदारपुर, कीरतपुर, हीरापुर, देवकली, मैनूपुर, गुढा, नया पुरवा, मगरौल, पडऱी, नरहान, दहेलखंड, उरकरा कला, शेखपुर गुढ़ा लगभग पचास गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।