फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   10 inspectors and six sub-inspectors transferred

10 निरीक्षक व छह उपनिरीक्षक स्थानांतरित

Wed, 20 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
10 inspectors and six sub-inspectors transferred
उरई। जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी रवि कुमार ने 10 निरीक्षक व छह उपनिरीक्षकों को स्थानांतिरत किया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय से बुधवार को जारी सूची के अनुसार माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी को पुलिस लाइन, कुठौंद थानाध्यक्ष रमेश चंद्र को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया। कालपी कोतवाली के निरीक्षक संतोष सिंह को अपराध शाखा, निरीक्षक विमलेश कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली माधौगढ़, थानाध्यक्ष चुर्खी जितेंद्र कुमार सिंह को कालपी कोतवाली निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक नागेंद्र पाठक को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से चुर्खी थाना प्रभारी, निरीक्षक रुप कृष्ण त्रिपाठी पीआरओ एसपी को प्रभारी निरीक्षक एट बनाया गया। निरीक्षक वीरेंद्र पटेल को अतिरिक्त निरीक्षक जालौन से थाना प्रभारी नदीगांव, निरीक्षक रवींद्र यादव को पीआरओ एसपी से कैलिया थाना प्रभारी, निरीक्षक शशि भूषण को डकोर से पीआरओ एसपी, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को रामपुरा से पुलिस लाइन भेजा गया। अखिलेश द्विवेदी को थाना कैलिया से कुठौंद थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक राजीव बैंस को वीआइपीसेल से थानाध्यक्ष रामपुरा बनाया गया है। उपनिरीक्षक राहुल सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल, उपनिरीक्षक रामप्रकाश को साइबर सेल से पीआरओ एसपी और उपनिरीक्षक रामनरेश को सिरसाकलार से पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed