फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   It felt as if POK would become ours said Akhilesh Yadav in Parliament today operation mahadev debate

'ऐसा लगा जैसे कराची-लाहौर हमारा हो गया': संसद में अखिलेश यादव ने कसा तंज, सुरक्षा चूक पर उठाए सवाल

Tue, 29 Jul 2025 02:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 02:08 PM IST
सार

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सदन में चर्चा हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में सदन को संबोधित कर चुके हैं। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
It felt as if POK would become ours said Akhilesh Yadav in Parliament today operation mahadev debate
लोकसभा में सपा नेता अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में बोलते हुए भारतीय सेना के पराक्रम की तारीफ की और उन्होंने भारतीय सेना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी फौज पर गर्व है। जब सेना ने ऑपरेशन शुरू किया तो पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। न सिर्फ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और पाकिस्तानी एयरबेस को भी ध्वस्त किया। उस दौरान मीडिया चैनल देखकर लगा कि कराची हमारा हो गया है और लाहौर हमारा हो गया है।

विज्ञापन


आगे कहा कि ऐसा लग रहा था कि पीओके हमारा हो जाएगा। हालांकि सरकार के इंजन मुझे टकराते दिखते हैं, लेकिन पीओके मामले में सभी इंजन एक दिखते हैं। क्या कारण था कि सरकार पीछे हट गई। हमें उम्मीद थी कि सरकार सीजफायर का एलान करेगी, लेकिन इनकी दोस्ती बहुत गहरी है कि इन्होंने अपने मित्र से कहा कि आप ही सीजफायर का एलान कर दीजिए। सत्ता पक्ष के लोगों को मैंने सुना, ये लोग उत्तेजित भाषा में बोल रहे थे। लेकिन ये लोग जनता की उत्तेजना का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने आगे कहा कि पहलगाम हमले के वक्त पर्यटक पूछ रहे थे और हम सभी के मन में सवाल था कि पहलगाम में कोई सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं था? जो लोग पहलगाम गए, वो सरकार के भरोसे पर आश्वासन पर गए थे। इस सुरक्षा में चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा? हालांकि पूरा देश जानता है कि किसी ये जिम्मेदारी है। हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले लोग सीमाएं सुरक्षित रखते हैं, लेकिन सरकार को जनता को ये बताना चाहिए कि हमारे भारत का क्षेत्रफल क्या है। जो सवाल पर्यटक पूछ रहे थे कि कुछ लोगों को चाकचौबंद सुरक्षा दी जाती है, जो बाद में ठग साबित होते हैं, लेकिन पहलगाम की रक्षा क्यों नहीं की गई?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Amit Shah: ऑपरेशन सिंदूर पर चिदंबरम के बयान पर बिफरे गृह मंत्री, पूछा- पाकिस्तान को बचाकर आपको क्या मिलेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed