फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Increasingly difficulties of the youth who threaten to blow the assembly

विधानसभा उड़ाने की धमकी देने वाले इस युवक की बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 15 Jul 2017 12:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, गोरखपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
 Increasingly difficulties of the youth who threaten to blow the assembly
विधानसभा
अपर पुलिस महानिदेशक के सीयूजी नंबर पर विधानसभा उड़ाने की धमकी देने वाला फरहान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फरहान भले ही शरारतन धमकी देने की बात कह रहा हो, लेकिन विधानसभा परिसर में शुक्रवार को विस्फोटक बरामद  होने के बाद पुलिस व जांच एजेंसियां दोनों मामलों को जोड़ कर देख रही हैं। ऐसे में  फरहान यूपी की एसटीएफ सहित केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए के भी रडार पर आ गया है। दोनों कभी भी फरहान से पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन


विस्फोट बरामद होने से एक दिन पूर्व ही वह देवरिया पुलिस के हत्थे चढ़े फरहान पर जेल में पैनी नजर रखने का निर्देश भी जारी किया गया है। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के कवलाछापर गांव का रहने वाले फरहान अहमद, पुत्र वजीर अहमद ने छह जुलाई को अपर पुलिस महानिदेशक के सीयूजी नंबर पर फोन कर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर विधानसभा को उड़ा देने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में धमकी देने वाले की तलाश के लिए खुफिया एजेंसियों और पुलिसकर्मियों को सक्रिय कर दिया गया। जांच-पड़ताल में पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया है, वह देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र का है। इसके बाद देवरिया पुलिस को सक्रिय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि मामला गंभीर था और विधानसभा उड़ाने की बात थी, इसलिए देवरिया पुलिस ने इस मामले में बड़े ही गोपनीय ढंग से जांच-पड़ताल की। बृहस्पतिवार को तरकुलवा पुलिस ने तवक्कलपुर बंधे के पास से फरहान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वह मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद हुआ। फरहान से जब पूछा गया कि आखिर विधानसभा उड़ाने की धमकी देने की बात उसके दिमाग में कहां से दिमाग में आई तो उसने बताया कि धमकी उसने किसी से लगाई शर्त के चलते दी थी। सूत्र बताते हैं कि उसने यह शर्त अपनी प्रेमिका से लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed