{"_id":"628d6fa52c6b6d28c600cee4a872b0c8","slug":"ias-officer-suspension-and-uttar-pradesh-goverment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकफुट पर आई यूपी सरकार, 'शक्ति' के साथ लौटेगी दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकफुट पर आई यूपी सरकार, 'शक्ति' के साथ लौटेगी दुर्गा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार युवा आईएएस ऑफिसर दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन वापस ले सकती है। दुर्गा के निलंबन से नाराज आईएएस एसोसिएशन ने आज मुख्य सचिव आलोक रंजन से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुलाकात में मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि मामले के बारे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति नागपाल युवा ऑफिसर हैं। उनके खिलाफ अधिक सख्ती की गई है, मुख्यमंत्री को इस बारे में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
आईएएस अफसर को मिली ईमानदारी की सजा
विज्ञापन
गौरतलब है कि खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर सुर्खियों में आईं दुर्गा शक्ति नागपाल को अखिलेश सरकार ने शनिवार रात निलंबित कर दिया था।
माना जा रहा है कि खनन माफिया लॉबी के दबाव में यह कार्रवाई की गई है। लेकिन सरकार का कहना है कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई एक धार्मिक स्थल की दीवार को गिराने का आदेश देने की वजह से की गई है। निलंबन के बाद नागपाल को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।