फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   husband sold her wife for three lakh in allahabad

तीन लाख में कोठे पर कर दिया पत्नी का सौदा

Thu, 10 Jan 2013 08:42 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 10 Jan 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
husband sold her wife for three lakh in allahabad

नेपाल के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी का ही सौदा कर डाला। झांसा देकर वह पत्नी को रेड लाइट एरिया लाया और तीन लाख रुपये में उसे बेचकर निकल भागा। तीन महीने तक कोठे पर देह व्यापार के धंधे में उतारी गई युवती एक युवक की मदद से वहां से निकल भागी। कई दिनों तक उसे अपने घर में पनाह देने के बाद बुधवार को युवती को बाबा स्वयंसेवी संस्था के हवाले कर दिया गया। संस्था युवती को नेपाल भेजने की तैयारी में है।

विज्ञापन


काठमांडू के रहने वाले बसंत ने छह महीने पहले वहीं की रहने वाली उर्मिला (बदला हुआ नाम) से शादी की थी। तीन महीना पहले वह उर्मिला को दिल्ली लेकर आया। दिल्ली में दस दिन रहने के बाद बसंत पत्नी को लेकर इलाहाबाद पहुंचा। यहां उसने मीरगंज के एक कोठे पर उसे बेच दिया और खुद भाग गया।
विज्ञापन


कई दिनों तक उर्मिला को बंधक बनाकर रखा गया। उससे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। दस दिन पहले उर्मिला दरियाबाद के एक युवक से मिली। उर्मिला ने उससे मदद की गुहार लगाई तो उस युवक ने उर्मिला को कोठे से भागने में मदद की। उर्मिला के पास पैसे नहीं थे इसलिए उस युवक ने उसे अपने घर में रखा। बुधवार को उर्मिला को लेकर वह बलुआघाट पहुंचा और बाब स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष सतीश केसरवानी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्मिला के मुताबिक, कोठे पर मौजूद एक महिला ने ही उसे बताया कि तीन लाख रुपये में सौदा किया गया है। उर्मिला पुलिस के पास नहीं जाना चाहती। वह नेपाल पहुंचाने की गुहार लगा रही है। सतीश केसरवानी के मुताबिक, संस्था की महिला कर्मचारियों के साथ उसे रखा गया है। जल्दी ही नेपाल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed