{"_id":"6a96fd3f1a2cda787f03cdf5","slug":"youths-beaten-up-at-a-dhaba-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ढाबे पर खाना खाने गए युवकों से मारपीट, कार में तोड़फोड़ व फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज कर चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ढाबे पर खाना खाने गए युवकों से मारपीट, कार में तोड़फोड़ व फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज कर चार गिरफ्तार
Tue, 01 Sep 2026 09:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:59 PM IST
सार
फरमान खां अपने साथी भुल्ली के साथ ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां पहले से मौजूद कुम्हरई निवासी आरोपियों व उनके तीन अन्य साथियों ने उन्हें बेवजह गालियां दीं। फरमान का आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदपा के गांव कुम्हरई मोड़ पर स्थित ढाबे पर मंगलवार को दो पक्षाें में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने कार में तोड़फोड़ व फायरिंग कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। घटना सीसीटीवी में होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार युवकाें को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गांव नगला खिरनी निवासी फरमान खां ने बताया कि वे अपने साथी भुल्ली के साथ सोमवार रात करीब 8:20 बजे कुम्हरई मोड़ स्थित ढाबे पर खाना खाने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुम्हरई निवासी अभिषेक, कुलदीप, बिल्लू व उनके तीन अन्य साथियों ने उन्हें बेवजह गालियां दीं। फरमान का आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर दबंगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटा और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। डंडे के हमले से भुल्ली के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। इसके बाद आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत कायम करने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी उनके घर तक पहुंच गए और परिजनों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने तीनों नामजद युवकों व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभिषेक, कुलदीप, अमरजीत व उनके एक अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन