फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth stole cash from shop stool

युवक ने दुकान के गल्ले से चुराई नकदी

Sun, 27 Oct 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth stole cash from shop stool
युवक ने दुकान के गल्ले से चोरी की नकदी
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। निकटवर्ती कस्बा मुरसान के पुराने बिजलीघर के निकट तिराहे पर एक दुकान के गल्ले से एक युवक ने करीब चार हजार रुपये पार कर दिए। इसकी शिकायत दुकानदार द्वारा मुरसान कोतवाली में की गई है।
ज्वाला कुशवाहा निवासी किला मुरसान ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह वह अपनी दुकान पर गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां बेच रहा था। तभी दुकान के निकट पास की गली का रहने वाला एक युवक उसकी दुकान पर आया और एक मूर्ति खरीद ली। उसी समय दुकान पर कुछ अन्य ग्राहक भी आ गए, जिससे दुकानदार दुकान में अंदर चला गया।
विज्ञापन

मौका मिलते ही युवक ने गल्ले में रखे करीब चार हजार रुपये निकाल लिए। दुकानदार को जब गल्ले में पैसे नहीं मिले तो वह उस युवक को देखने के लिए उसके पीछे पीछे गया और उसे पकड़ लिया। दुकानदार के काफी प्रयास के बाद भी उस युवक ने पैसे नहीं दिए। दुकानदार मुरसान कोतवाली पहुंच गया और लिखित शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed