{"_id":"644976926a4f5918b600f984","slug":"youth-shot-dead-for-money-shaphu-news-c-2-1-102042-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रुपयों के लेनदेन में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रुपयों के लेनदेन में युवक को मारी गोली
Thu, 27 Apr 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला तुरजई में मंगलवार देर रात लेनदेन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल की मां ने मोहल्ले के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
घायल की मां नफीसा बेगम ने बताया कि उसका बेटा कासिम मंगलवार रात दस बजे घर से बाहर जा रहा था। तभी मोहल्ले के याकूब पुत्र कल्लू से चार हजार रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। तभी याकूब का भाई जाहिद तमंचा लेकर आ गया और उसने कासिम के सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कासिम को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।