{"_id":"6a20895b4cbbb9a7d70385b7","slug":"youth-falls-from-roof-under-suspicious-circumstances-dies-hathras-news-c-56-1-hts1004-149478-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस जंक्शन के गांव फरौली में मंगलवार देर रात एक युवक की संदिग्ध हालत में छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, छानबीन की जा रही है।
गांव फरौली के रहने वाले अशोक कुमार (32) गांव में ही सैलून चलाते थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात वह छत पर टहल रहे थे, तभी वह अचानक नीचे गिर गए। थोड़ी देर बाद बेटी छत पर पहुंची तो वह नहीं मिले। आसपास तलाश की तो वह गली में पड़े हुए थे। लहूलुहान हालत में देर रात उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटियों को रोता-बिलखते छोड़ गया है, बड़ी बेटी 14 वर्ष की है। एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद