{"_id":"66f213ea77951c4a96003e1b","slug":"youth-drowns-in-river-after-slipping-search-continues-hathras-news-c-117-1-sali1021-100645-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, तलाश जारी
Tue, 24 Sep 2024 06:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
रविवार की शाम गोधा थाना क्षेत्र के गांव ढेंकुरा में भूसा लेने के लिए अपनी बहन के यहां आया एक युवक पैर फिसलने से काली नदी में डूब गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर गोताखोर बुला लिए। सोमवार की देर शाम तक काली नदी के पानी उसकी तलाश जारी थी।
बरला थाने के गांव नगला सावंत निवासी 35 वर्षीय भानु प्रताप पुत्र स्व. खजान सिंह रविवार को अपनी बहन के यहां गांव ढेंकुरा में भूसा लेने के लिए आए थे। शाम के समय वह शौच के लिए काली नदी के किनारे गए थे। बताते हैं कि पैर फिसलने से वह काली नदी मेें गिरकर डूब गए।
पुलिस ने सोमवार को मुरादाबाद से एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया था। यह टीम सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंच गई थी। उधर काली नदी के किनारे ही एकत्र भानु प्रताप के परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।