{"_id":"670d3081582c1a854a0a97bb","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathars News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathars News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 14 Oct 2024 08:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2024 08:24 PM IST
सार
चमन विहार कॉलोनी निवासी प्रदीप भारद्वाज बाइक से किसी कार्य से हाथरस जंक्शन जा रहे थे। गांव सोखना के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक प्रदीप भारद्वाज
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर गांव सोखना के पास दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा वहां से भाग गया।
विज्ञापन
कोतवाली के क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय प्रदीप भारद्वाज पुत्र राजकुमार शर्मा बाइक से किसी कार्य से हाथरस जंक्शन जा रहे थे। गांव सोखना के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
पहले उन्हें जिला अस्पताल ला गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन