{"_id":"64bad3632e51765fef0bd064","slug":"youth-dies-due-to-truck-collision-hathras-news-c-56-1-sali1016-2499-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Sat, 22 Jul 2023 12:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास पर गांव जोगिया के निकट शुक्रवार को एक ट्रक ने टहलने निकले युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
25 वर्षीय मोनू पुत्र लालाराम निवासी गांव शाहपुर थाना हाथरस जंक्शन की बहन की ससुराल थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया में है। वह अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल आया था। वह शुक्रवार की शाम अपने पिता लालाराम के साथ टहलने निकला था। बाईपास पर एक ट्रक ने मोनू को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मोनू की मौत हो गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद