{"_id":"64cbf5d23c168180540532d4","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-anger-against-electricity-department-hathras-news-c-260-1-cdp1001-22-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करंट से युवक की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करंट से युवक की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा
Fri, 04 Aug 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:15 AM IST
सार
वाहन से बचने के लिए युवक सड़क किनारे हो गया। वहां वह सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे की खींच के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। खंभे के संपर्क में आते ही युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मुनेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस के गांव लच्छी नगरिया में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक हाईटेंशन लाइन से विद्युत खंभे की खींच में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव लच्छी नगरिया निवासी 30 वर्षीय युवक मुनेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह बृहस्पतिवार की सुबह के समय गांव में सड़क पर खड़ा था। तभी सड़क पर जा रहे वाहन से बचने के लिए युवक सड़क किनारे हो गया। वहां वह सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे की खींच के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन
खंभे के संपर्क में आते ही युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में मातम छा गया। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ा है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि आए-दिन बिजली विभाग की लापरवाही से इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी नहीं चेत रहे।प्रशासन भी बिजली विभाग की लापरवाही की अनदेखी कर रहा है। अगर इसी तरह घटनाएं होती रहीं तो मजदूर और गरीब किसान कहां जाएंगे।