{"_id":"684f1b45efb8c72ac1016839","slug":"youth-dies-after-falling-from-train-hathras-news-c-56-1-sali1016-133101-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नींद की झपकी आते ही ट्रेन से गिरा युवक, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नींद की झपकी आते ही ट्रेन से गिरा युवक, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 16 Jun 2025 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:43 AM IST
सार
साहिल ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था। इस बीच उसे नींद की झपकी आ गई और हाथरस रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत 15 जून सुबह हो गई। वह जौनपुर से दिल्ली के लिए जा रहा था। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
19 वर्षीय साहिल पुत्र अखिलेश निवासी गांव अमर जनपद जौनपुर अपने चचेरे भाई और दो अन्य साथियों के साथ दिल्ली जा रहा था। दिल्ली में वह अन्य साथियों के साथ सिलाई का काम करता था। उसके साथियों ने बताया है कि साहिल ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था।
विज्ञापन
इस बीच उसे नींद की झपकी आ गई और हाथरस रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर पड़ा। स्टेशन पर उसके साथ ट्रेन से उतर गए। हादसे के सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन