फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies after falling from roof, one injured

Hathras News: छत से फिसला पैर, नीचे गिरकर युवक की मौत, अन्य जगह एक घायल

Thu, 18 Jul 2024 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 05:54 PM IST
सार

वीरपाल मध्य रात्रि को छत पर सो रहा था। रात को वह उठा तो उसका पैर छत से फिसल गया। इससे वह नीचे गिर गया। वहीं गणेशीलाल अपने घर में तराई कर रहे थे। इस बीच उनका पैर फिसल गया। वह छत से नीचे गिर गए।

विज्ञापन
Youth dies after falling from roof, one injured
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस जिले के अलग-अलग स्थानों पर एक युवक और अंधेड़ छत से गिर गए। दोनों को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार किया जा रहा है।  

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक निवासी वीरपाल (40) पुत्र दौलत राम 17 जुलाई की मध्य रात्रि को छत पर सो रहा था। रात को वह उठा तो उसका पैर छत से फिसल गया। इससे वह नीचे गिर गया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में उसे सीएचसी सिकंदराराऊ ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बागला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन


इधर, शहर के सादाबाद गेट स्थित चूना वाला डंडा निवासी गणेशीलाल 18 जुलाई की सुबह अपने घर में तराई कर रहे थे। इस बीच उनका पैर फिसल गया। वह छत से नीचे गिर गए। इससे वह घायल हो गए। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed