फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies after coming under high tension line

Hathras News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, जबरन ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ाने का आरोप

Mon, 15 Apr 2024 11:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:34 PM IST
सार

दीपक ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। करंट की चपेट में आने से दीपक नीचे गिर गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन वहां पहुंच गए। उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Youth dies after coming under high tension line
मृतक दीपक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह में 15 अप्रैल सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


दीपक (22) पुत्र रामपाल सिंह 15 अप्रैल की सुबह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि गांव के पिता-पुत्र उसके घर पहुंचे। दीपक से कहा ट्रांसफॉर्मर से लाइट सही करने को कहा। दीपक ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। करंट की चपेट में आने से दीपक नीचे गिर गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन वहां पहुंच गए। उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक के पिता रामपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बेटे को जबरन ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed