फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies after being hit by unknown vehicle

Hathras News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 07 Mar 2024 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by unknown vehicle
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास स्थित नगला भुस पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


शहर से लगे गांव ढकपुरा निवासी भोला पुत्र देवीराम मेहनत-मजदूरी करता था। मंगलवार को वह चंदपा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में हलवाई से मिलने गया था। देर रात वह वहां से पैदल आ रहा था। बाईपास स्थित नगला भुस के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


सूचना पर कोतवाली चंदपा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed