फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   youth died due to vehicle collision

Hathras News: साइकिल से लौट रहे युवक की वाहन से टक्कर, हुई मौत

Sat, 27 May 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 27 May 2023 01:07 AM IST
सार

गांवों में ताला बेचकर साइकिल से गांव लौट रहा था। जैसी ही उसकी साइकिल लोधई से गांव जमौ की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह काफी समय तक घायल एवं बेहोशी की स्थिति में एक खेत में साइकिल सहित पड़ा रहा।

विज्ञापन
youth died due to vehicle collision
सहपऊ में हादसे में युवक की मौत पर अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव नगला सुखराम निवासी 40 वर्षीय ब्रह्मप्रकाश शर्मा की शुक्रवार दोपहर को गांव लोधई से जमौ जाने वाले मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गावं नगला सुखराम निवासी रामकिशन का 40 वर्षीय पुत्र ब्रह्मप्रकाश गांवों फेरी लगाकर ताला बेचने को काम करता था। शुक्रवार को दोपहर वह गांव लोधई के आसपास के गांवों में ताला बेचकर साइकिल से गांव लौट रहा था। जैसी ही उसकी साइकिल लोधई से गांव जमौ की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह काफी समय तक घायल एवं बेहोशी की स्थिति में एक खेत में साइकिल सहित पड़ा रहा।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे जब किसी राहगीर की नजर उस पड़ी तो उसने लोधई के ग्रामीणाें को जानकारी दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भीड़ में से किसी ने उसकी शिनाख्त की। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे आगरा ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। मां एवं पत्नी रो-रोकर बार-बार बेहोश हो रही थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed