फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth died after hit by train troubled by illness

Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, बीमारी से था परेशान

Mon, 16 Jan 2023 08:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 08:34 PM IST
सार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मितनपुर का युवक काफी दिनों से बीमार था। बीमारी से परेशान होकर युवक रात में एक बजे करीब घर से अचानक निकल आया। रेलवे ट्रैक काे पार करते वक्त युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Youth died after hit by train troubled by illness
मृतक शैलेंद्र कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीमारी से परेशान एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मितनपुर निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र कुमार पुत्र हरदेव सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। वह इस बात से काफी परेशान थे। रविवार की रात को वह घर से करीब एक बजे अचानक से निकल आए। 
विज्ञापन


गांव के निकट से एक  रेलवे ट्रैक गुजरता है। जिसको पार करते वक्त युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed