{"_id":"64b6a869b8660d65040f59d7","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-in-hathras-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक ने खुद को किया कमरे में बंद, फिर फंदे से लटक कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक ने खुद को किया कमरे में बंद, फिर फंदे से लटक कर की आत्महत्या
Tue, 18 Jul 2023 08:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Jul 2023 08:27 PM IST
सार
युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगरजी में सोमवार की रात एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदी था।
विज्ञापन
20 वर्षीय मुकेश पुत्र चरन सिंह निवासी नगला अलगरजी थाना हाथरस गेट जयपुर की एक पीतल फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। वह कुछ दिन पूर्व ही अपने गांव आया था। सोमवार की रात उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए। इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि नगला अलगरजी में एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आय है कि मृतक नशे का आदी था।
विज्ञापन