{"_id":"65e8cbc88f9e2fe4590310d6","slug":"youth-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-hathras-news-c-56-1-sknl1012-111992-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या
Thu, 07 Mar 2024 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहित युवक ने बुधवार सुबह उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर गांव दरियापुर के निकट मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
गांव दरियापुर निवासी 26 वर्षीय शनि पुत्र केदारीलाल की 27 नवंबर 2023 को सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। बुधवार की सुबह वह घर से टहलने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद ही उसने गांव दरियापुर पर उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंच गए।
परिजनों के मुताबिक शनि कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसकी लंबे समय से दवा भी चल रही थी। चिकित्सक का कहना था कि सिर में चोट लगने से सिर में क्लॉटिंग होती है, इसलिए दवा चलती रहेगी। शव देखकर परिजन शोक में डूब गए। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल था।