{"_id":"66f6e6d6a3dc4e178004801a","slug":"youth-caught-after-climbing-wall-and-entering-house-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: दीवार फांद घर में दाखिल युवक दबोचा, कच्छा-बनियानधारी गिरोह का लग रहा सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: दीवार फांद घर में दाखिल युवक दबोचा, कच्छा-बनियानधारी गिरोह का लग रहा सदस्य
Fri, 27 Sep 2024 10:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:40 PM IST
सार
युवक अपने अन्य साथियों के साथ 26 सितंबर की रात को दीवार फांदकर घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात को चोरी करने का प्रयास कर रहा था। खटपट की आवाज सुनकर जगार हो गई। एक बदमाश पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
दबोचा गया दीवार फांद कर घर में घुसने वाला युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला तजना में 26 सितंबर की रात्रि को दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए एक युवक को चोरी के शक में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी कच्छा-बनियानधारी गिरोह का सदस्य है।
विज्ञापन
यह युवक अपने अन्य साथियों के साथ 26 सितंबर की रात को दीवार फांदकर नपेंद्र कुमार सिंह के घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात को चोरी करने का प्रयास कर रहा था। खटपट की आवाज सुनकर सो रहे उनके बेटे भारत व उसका दोस्त शुभम की आंख खुल गई।
विज्ञापन
उन्होंने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसने अपना नाम तालिव पुत्र काले निवासी टांडा अंगुरी थाना सुभाष नगर जनपद बरेली बताया। ग्रामीणों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन