{"_id":"6a4cf4c0ca8bfb6cf20749df","slug":"youth-car-fell-into-a-puddle-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शादी से लौट रहे युवकों की कार पोखर में गिरी, हादसे में किसी को नहीं आई गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शादी से लौट रहे युवकों की कार पोखर में गिरी, हादसे में किसी को नहीं आई गंभीर चोट
Tue, 07 Jul 2026 06:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:18 PM IST
सार
कार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कार को पोखर से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
पोखर में गिरी कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की कार सोमवार देर रात गांव बिसावर के निकट नियंत्रण खोने से सड़क किनारे पोखर में जा गिरी। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
कार में सवार चारों युवक गांव विधिपुर के निवासी थे। कार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कार को पोखर से बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पोखर के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यहां लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन