{"_id":"695bf17b4db978209a0e1f25","slug":"young-men-and-women-caught-after-raid-on-hotel-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर छापा: कमरों में मिले 11 युवक व आठ युवतियां, मची अफरा-तफरी, भागने की कोशिश, पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल पर छापा: कमरों में मिले 11 युवक व आठ युवतियां, मची अफरा-तफरी, भागने की कोशिश, पकड़े गए
Mon, 05 Jan 2026 10:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:44 PM IST
सार
छापे के दौरान युवक-युवतियां कमरों में थे। पुलिस को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
होटल में छापा
- फोटो : पुलिस
विस्तार
पुलिस-प्रशासन ने 5 जनवरी की दोपहर को इगलास रोड स्थित एक होटल पर छापा मारा। यहां 11 युवक व आठ युवतियां मिलीं। पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई।
विज्ञापन
एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह व सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण कोतवाली हाथरस गेट और महिला थाने के पुलिस बल के साथ इस होटल पर पहुंचे। सूचना मिली थी कि होटल पर काफी समय से युवक-युवतियां आ रहे हैं। आसपास रहने वाले कॉलोनी के लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना था कि इससे समाज पर गलत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियोें को शिकायत सही मिली। युवक-युवतियां कमरों में थे। पुलिस को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए। पूछताछ व जरूरी लिखा-पढ़ी के बाद युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पकड़े गए युवकों को थाने ले जाया गया। सीओ सिटी ने बताया कि इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन