{"_id":"6707ee283e2141203e09b2b3","slug":"young-man-who-got-off-the-bus-was-hit-by-a-bike-died-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: रोडवेज बस से उतरे युवक को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: रोडवेज बस से उतरे युवक को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 10 Oct 2024 08:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:40 PM IST
सार
9 अक्टूबर की रात धर्मेंद्र रोडवेज बस से कुरावली से दिल्ली जा रहे थे। एटा रोड पर एक ढाबे के पास बस रुकने पर वह लघुशंका करने उतरे। बस से उतरकर वह कुछ ही कदम चले थे कि तभी पीछे से एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के ढाबे के निकट 9 अक्टूबर की रात्रि लघुशंका करने के लिए रोडवेज बस से उतरे युवक को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के कुरावली निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रिसाल सिंह दिल्ली में नौकरी करते थे। गांव में उनकी पत्नी चार पुत्री और एक पुत्र सहित उनकी मां के साथ रहते हैं। 9 अक्टूबर की रात वह रोडवेज बस से कुरावली से दिल्ली जा रहे थे। एटा रोड पर एक ढाबे के पास बस रुकने पर वह लघुशंका करने उतरे।
विज्ञापन
बस से उतरकर वह कुछ ही कदम चले थे कि तभी पीछे से एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन