फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man taken hostage and car and other items looted

Hathras News: युवक को बंधक बनाकर कार व अन्य सामान लूटा, मुकदमा दर्ज, जांच टीम गठित

Tue, 24 Sep 2024 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 09:35 PM IST
सार

मोहित कुमार अपनी वैगनआर कार से आगरा से घर लौट रहे थे। वह हाईवे पर सात किलोमीटर और आगे चले। तभी एक गाड़ी में सवार करीब चार-पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बंधक बना लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद लूट लिए।

विज्ञापन
Young man taken hostage and car and other items looted
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासनी  के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर 23 सितंबर की देर शाम बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर उसकी कार और अन्य सामान लूट लिया। बदमाश युवक को गाड़ी में डालकर ले गए और उसे अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ के पास एक गांव में बेहोशी की हालत में छोड़ गए। होश में आने पर युवक ने कोतवाली सासनी पहुंचकर पुलिस आपबीती सुनाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


दरअसल मोहित कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी गांव किसौला जनपद बुलंदशहर अपनी वैगनआर कार से 23 सितंबर की देर शाम आगरा से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर पहुंची, तभी उनके दोस्त का फोन आ गया। उन्होंने फोन पर दोस्त को अलीगढ़ 30 किलोमीटर होने की बात बताई। पीड़ित ने बताया कि वह हाईवे पर सात किलोमीटर और आगे चले। तभी एक गाड़ी में सवार करीब चार-पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद लूट लिए। बदमाश उनको बंधक बनाकर अपनी गाड़ी में डालकर ले गए और उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद उन्हें अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दिहौली के जंगल में छोड़ गए। होश में आने पर मोहित ने अपने आसपास देखा तो वह अनजान जगह थी। वह लोगों से पूछते हुए थाना विजयगढ़ पहुंचे और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। वहां से उन्हें कोतवाली सासनी भेज दिया गया। सासनी पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट सत्येंद्र सिंह राघव कोतवाली सासनी आ गए और पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने राजमार्ग और जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। सीओ रामप्रवेश राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed