{"_id":"671a65fa8fb50d7c2908358f","slug":"young-man-raped-old-woman-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक ने वृद्धा से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक ने वृद्धा से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर भागा
Thu, 24 Oct 2024 08:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:51 PM IST
सार
देर रात वृद्ध महिला खाना खाने के बाद सो रही थीं। तभी आधी रात को आरोपी चुपके से घर में घुस गया और सोती हुई महिला को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी जाग गए।
विज्ञापन
वृद्ध महिला से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता के परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
तहरीर देते हुए पीड़िता के देवर के बेटे ने बताया कि 23 अक्तूबर की देर रात उनकी चाची खाना खाने के बाद सो रही थीं। तभी आधी रात को आरोपी चुपके से घर में घुस गया और सोते हुए उनकी चाचा को दबोच लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। चाची के शोर मचाने पर पड़ोसी जाग गए। उन्हें देखकर युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन