{"_id":"65e89b7745aa030b6a00d102","slug":"young-man-got-married-three-months-ago-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: तीन महीने पहले हुई थी युवक की शादी, ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की दी जान, शोक में डूबे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: तीन महीने पहले हुई थी युवक की शादी, ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की दी जान, शोक में डूबे परिजन
Wed, 06 Mar 2024 10:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:06 PM IST
सार
युवक की तीन महीने पहले शादी हुई थी। वह घर से टहलने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद ही उसने गांव दरियापुर पर उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक शनि
- फोटो : संवाद
विस्तार
नवविवाहित युवक ने 6 मार्च सुबह उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर गांव दरियापुर के निकट मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
गांव दरियापुर निवासी 26 वर्षीय शनि पुत्र केदारीलाल की 27 नवंबर 2023 को सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। 6 मार्च की सुबह वह घर से टहलने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद ही उसने गांव दरियापुर पर उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और अन्य ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक शनि कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। उसकी लंबे समय से दवा भी चल रही थी। चिकित्सक का कहना था कि सिर में चोट लगने से सिर में क्लॉटिंग होती है, इसलिए दवा चलती रहेगी। शव देखकर परिजन शोक में डूब गए। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल था।
विज्ञापन