फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man dies due to electric shock, woman burnt

Hathras News: करंट से युवक की मौत, महिला झुलसी

Sat, 09 Sep 2023 11:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 09 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Young man dies due to electric shock, woman burnt
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित साकेत कॉलोनी शनिवार की सुबह एक युवक करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई।
विज्ञापन




अलीगढ़ रोड स्थित साकेत कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सुमित पुत्र मुकेश कुमार शनिवार की सुबह मोबाइल फोन चार्ज कर रहा था। तभी एकाएक उसे करंट लग गया और वह बेहोश हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन युवक के शव को घर ले गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन





इधर, कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी रेशा पत्नी गजेंद्र घर सूख रहे कपड़ों को लोहे की सरिया से उतार रही थी। इस दौरान पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन तार का सरिया से स्पर्श हो गया, जिससे उसे करंट लग गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed