{"_id":"65c0e899f92c2c45070ec2a3","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-a-train-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पत्नी को बुलाने जा रहा था ससुराल, ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पत्नी को बुलाने जा रहा था ससुराल, ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत
Mon, 05 Feb 2024 07:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:24 PM IST
सार
युवक अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल जा रहा था। उसे एक बाइक सवार ने रेलवे ट्रैक से पहले छोड़ दिया। युवक जब ट्रैक पार कर रहा था, तब वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक श्रीप्रकाश उर्फ सूर्या
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस जनपद में सहपऊ क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित मानिकपुर में 5 फरवरी को तड़के एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई । पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है।
विज्ञापन
सुबह तड़के ही गांव धाधऊ निवासी रमेश चन्द्र के 34 वर्षीय पुत्र श्रीप्रकाश उर्फ सूर्या अपनी पत्नी को बुलाने एटा जिले के खेड़ा वसुंधरा गांव जा रहा था । वह जलेसर रोड पर किसी की बाइक पर बैठ कर गया था । बाइक सवार ने उसको रेलवे पुल पर चढ़ने से पहले ही उतार दिया और चला गया । वहां से वह पैदल ही रेलवे पुल के नीचे से रेलवे लाइन पार कर रहा था कि अचानक तेजी से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उसकी मौत की सूचना पर उसके गांव एवं सुसराल में मातम छा गया । पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया । मायके से आई उसकी पत्नी मौत की सुनकर बेहोश होकर गिड़ पड़ी । मृतक ने अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री एवं दो पुत्रों को रोते-बिलखते छोड़ा है। परिजनों के साथ सुसराल के लोग भी उसके शव को लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन