{"_id":"69de6fae69fee476f800bf8f","slug":"young-man-committed-suicide-under-pressure-to-pay-a-group-loan-installment-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: समूह लोन की किस्त के दबाव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, एजेंट पर घर आकर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: समूह लोन की किस्त के दबाव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, एजेंट पर घर आकर धमकाने का आरोप
Tue, 14 Apr 2026 10:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:19 PM IST
सार
जीतू ने समूह लोन बांटने वाली प्राइवेट कंपनी से पत्नी के नाम 85 हजार रुपये का लोन लिया था। रुपये लेने के बाद 7500 रुपये की किस्त जमा करनी थी, जिसे आर्थिक तंगी के कारण वह जमा नहीं कर पा रहा था। घटना से एक दिन पहले कंपनी का एजेंट किस्त लेने आया था।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर में देर रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई का आरोप है कि समूह लोन की किस्त के लिए एजेंट ने घर आकर धमकाया था। इसी विवाद में युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
राजपुर निवासी जीतू (32) मजदूरी करते थे। भाई सोनू ने बताया कि जीतू ने समूह लोन बांटने वाली प्राइवेट कंपनी से पत्नी के नाम 85 हजार रुपये का लोन लिया था। रुपये लेने के बाद 7500 रुपये की किस्त जमा करनी थी, जिसे आर्थिक तंगी के कारण वह जमा नहीं कर पा रहा था। घटना से एक दिन पहले कंपनी का एजेंट किस्त लेने आया था।
विज्ञापन
सोनू का आरोप है कि एजेंट ने उनके भाई को धमकाया था तथा अभद्रता की थी। किस्त के कारण वह परेशान था। सोमवार देर रात लगभग दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जीतू का शव पंखे पर लटका मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार मचने पर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पति-पत्नी का विवाद भी सामने आया है। पत्नी पिछले 20 दिनों से मायके में थी। आशंका जताई जा रही है दोनों ही बातों से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से मिलने वाली शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया है।